Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Parliament Protest : संसद के बाहर आमने-सामने आए NDA और INDIA ब्लॉक के सांसद

झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंगलवार को नई दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी के मामले में सरकार से जवाब की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद। इनमें प्रियंका गांधी वाड्रा, संजना जाटव, आर. सुधा, प्रणीति शिंदे, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद, राम गोपाल यादव, जया बच्चन और धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। -फोटो : PTI
Advertisement

Parliament Protest : संसद के मुख्य द्वार ‘मकर द्वार’ के बाहर मंगलवार को सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच घेरा बना दिया।

NDA सांसद संसद पुस्तकालय से अपनी साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद मकर द्वार की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘राहुल गांधी जवाब दो’ और ‘राहुल गांधी भागो मत’ जैसे नारे लगाए। भाजपा सांसदों का आरोप था कि राहुल गांधी देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे छात्र प्रदर्शनों पर संसद में बहस से बच रहे हैं।

Advertisement

अमित शाह से जवाब मांग रहा विपक्ष

वहीं, INDIA ब्लॉक के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 20 जुलाई को दिल्ली में पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा। विपक्षी सांसदों ने अयोध्या में राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी सांसद शामिल हुए।

Advertisement

सरकार ने सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में हुए छात्र प्रदर्शनों पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के साथ चर्चा की घोषणा की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा था कि देश संसद में शाह की ‘‘सामान्य विषयों’’ पर राय नहीं, बल्कि यह जानना चाहता है कि क्या उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश दिया था।

भाजपा ने झारखंड में पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ‘‘मानसिकता’’ दुनिया के सामने उजागर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो के साथ मारपीट की गई। झारखंड में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी झारखंड में छात्रों के साथ कथित अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया तथा उनके खिलाफ पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जवाब मांगा जाना चाहिए।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया था। विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया। अधिकारियों के अनुसार, रांची में हजारों अभ्यर्थियों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए कई बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

Advertisement
×