Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED की दबिश, जांच के घेरे में पेमेंट कंपनियों से लेकर CA-CS; महाराष्ट्र-दिल्ली समेत कई जगहों पर छापे

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रवर्तन निदेशालय। -सांकेतिक चित्र
Advertisement

Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में भुगतान कंपनियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के जरिए सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर नकदी में बदला। इसके बाद इन कंपनियों ने परिमैच की ओर से भुगतान प्रणाली के माध्यम से अवैध तरीके से धन विदेश भेजने और ''फर्जी'' प्रत्यक्ष विदेश निवेश (ओडीआई) के जरिए रकम बाहर भेजने में मदद की।

Advertisement

यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर पुलिस थाने में परिमैच डॉट कॉम के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी से सामने आया। प्राथमिकी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए उपयोगकर्ताओं से ''धोखाधड़ी'' करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले भी कई जगहों पर तलाशी ले चुका है और संपत्तियां कुर्क कर चुका है।

Advertisement

Advertisement
×