Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Panipat News: पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर चला बुझाने का अभियान

Panipat News: आग गुप्ता इंटरनेशनल के वेस्ट गोदाम (कचरा स्टोर) वाले खुले हिस्से में भड़की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फैक्टरी में लगी भीषण आग। ट्रिब्यून
Advertisement

पानीपत के बापौली रोड स्थित दधोला गांव में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग गुप्ता इंटरनेशनल (Gupta International factory) के वेस्ट गोदाम (कचरा स्टोर) वाले खुले हिस्से में भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 9 दमकल गाड़ियों ने कई घंटों तक अभियान चलाते हुए लगभग 10 राउंड लगाकर आग पर काबू पाया।

Advertisement

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से फैक्ट्री का कचरा, बिल्डिंग का हिस्सा, तैयार माल और मशीनरी जलकर राख हो गए। आग के दौरान आसमान में काला धुआं छा गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement

दमकल अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×