Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pakistan Spy Network : पाकिस्तानी जासूसी केस : हवाला कनेक्शन में पंजाब के युवक की गिरफ्तारी

Pakistan Spy Network : मेवात क्षेत्र में उजागर हुए पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठवीं गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी पंजाब के संगरूर जिले से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Pakistan Spy Network : मेवात क्षेत्र में उजागर हुए पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठवीं गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी पंजाब के संगरूर जिले से की गई।

एसआईटी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सन्नी (22), पुत्र परमजीत, निवासी हकीमपुरा, थाना संतोड़, जिला संगरूर के रूप में हुई है। टीम से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

जांच एजेंसियों का कहना है कि संदीप इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी और पहले गिरफ्तार युवा वकील रिजवान खरखड़ी का करीबी सहयोगी था। उस पर हवाला चैनल के जरिए टेरर फंडिंग के लेनदेन में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप हैं। पुलिस अब आरोपी को नूंह की अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों का खुलासा किया जा सके।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें छह आरोपी पंजाब से हैं, जबकि दो मेवात क्षेत्र के वकील बताए जा रहे हैं। एसआईटी का दावा है कि जांच के दायरे का विस्तार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

Advertisement
×