Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Organ Donation Fake Documents : अंगदान के नाम पर बड़ा खेल... फर्जी दस्तावेज बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उड़ान उपलब्ध होने पर नजीब को रविवार को ही कोच्चि लाया जा सकेगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Organ Donation Fake Documents : केरल में अंगदान के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान यहां कुन्नाथुनाड के पास पेरिंगला निवासी नजीब के रूप में हुई है। एर्नाकुलम के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के. एस. सुदर्शन ने बताया कि नजीब को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

हमारी टीम की ओर से इस गिरोह का भंडाफोड़ किए जाने के बाद नजीब ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और राज्य छोड़कर भाग गया। वैज्ञानिक जांच से हमारी टीम ने उसे उत्तर प्रदेश में ढूंढ निकाला। हमें संदेह है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। उड़ान उपलब्ध होने पर नजीब को रविवार को ही कोच्चि लाया जा सकेगा। नजीब अंगदान से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के मामले में विभिन्न जिलों में दर्ज कई मुकदमों में मुख्य आरोपी है। पुलिस शनिवार को उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

इससे पहले कुन्नाथुनाड के मोरक्काला निवासी सनी वर्गीज (56) और उनकी पत्नी सिनी वर्गीज (50) तथा पट्टिमट्टम के चेलक्कुलम निवासी सनोज (32) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा कोल्लम जिले के किलिकोल्लूर पुलिस ने एक संबंधित मामले में श्रीजा और सुधीर को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार अंगदान की प्रक्रिया में दानकर्ता और प्राप्तकर्ता दोनों के लिए पुलिस, स्थानीय निकायों, डॉक्टरों, विधायकों और सांसदों के प्रमाणपत्रों सहित जटिल सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। आरोप है कि इस गिरोह ने ऐसे ही दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए। यह मामला जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

Advertisement
×