Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Opposition Protest Parliament: राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में की नारेबाजी; गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत एक्स अकाउंट @INCIndia
Advertisement

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर संसद में चर्चा कराने और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की।

Advertisement

Advertisement

लगातार दूसरे मुद्दों पर गतिरोध

विपक्षी सांसदों का कहना है कि इन मुद्दों को संसद में उठाया जाना चाहिए। विपक्ष इन दोनों मामलों को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है। इसके चलते संसद की कार्यवाही में भी गतिरोध बना हुआ है।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के करीब एक मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई।

Advertisement
×