Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Opposition Letter to CJI : चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल, 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने सीजेआई को भेजा संयुक्त पत्र

एसआईआर प्रक्रिया, चुनाव आयोग की भूमिका और अन्य चुनावी मुद्दों पर जताई चिंता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Opposition Letter to CJI :  चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, उसकी भूमिका और अन्य चुनावी मुद्दों को लेकर 23 राजनीतिक दलों तथा एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी दल 'SURE' (Solidarity, Unity and Resistance) के बैनर तले एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 को इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय के तहत मंगलवार को 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा गया।

Advertisement

कपिल सिब्बल, आप और डीएमके भी हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल

जयराम रमेश ने बताया कि संयुक्त पत्र पर निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने एक्स पर कहा कि इस पत्र पर आम आदमी पार्टी (आप) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने भी हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने इसे इंडिया गठबंधन की एकजुटता का संकेत बताया।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, पत्र में चुनाव आयोग की भूमिका के अलावा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

Advertisement
×