Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Online Gambling Ban : सरकार का बड़ा एक्शन, सट्टा-जुआ से जुड़ी 242 अवैध वेबसाइट्स पर बैन

7,800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ संबंधी वेबसाइट बंद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सरकार ने शुक्रवार को सट्टेबाजी और जुआ खेलने से संबंधित 242 अवैध वेबसाइट के लिंक को प्रतिबंधित कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह आदेश पिछले साल अगस्त में पैसे के इस्तेमाल वाले गेमिंग ऐप पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध के बाद आया है।

सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार ने शुक्रवार को अवैध सट्टेबाजी और जुआ से जुड़े 242 अवैध वेबसाइट लिंक को प्रतिबंधित कर दिया। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम पारित होने के बाद से अब तक 7,800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ संबंधी वेबसाइट को बंद किया जा चुका है। प्रवर्तन कार्रवाइयों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई उपयोगकर्ताओं, खासकर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं जुआ खेलने वाले मंचों से होने वाले वित्तीय व सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को बताती है।

Advertisement

Advertisement
×