Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

One Nation One Election : पीएम मोदी ने गिनाए भाजपा के अधूरे लक्ष्य, कहा- UCC और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर फोकस

समान नागरिक संहिता, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर सकारात्मक विचार-विमर्श जारी: मोदी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

One Nation One Election : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समान नागरिक संहिता और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो अधूरे एजेंडे बताते हुए कहा कि इन पर गंभीर और सकारात्मक विचार-विमर्श चल रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए, मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल जैसी कई कठिनाइयों को सहा और कांग्रेस के शासन में उत्पीड़न का सामना किया है।

उन्होंने कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो अपनी जान भी कुर्बान कर दी, जैसा कि पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में देखा गया, ''जहां हिंसा को एक राजनीतिक संस्कृति बना दिया गया है''। मोदी ने कहा, ''हमारा मिशन अभी जारी है। समान नागरिक संहिता और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर देश में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और हम इन पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'' 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रणाली में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उद्देश्य पूरे देश में विवाह, गोद लेने आदि के संबंध में सभी के लिए एक समान कानून बनाना है।

Advertisement

मोदी ने कहा कि देश जानता है कि भाजपा हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रही है और ऐसा करती रहेगी; पहले भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं, और भविष्य में भी मिलेंगे।उन्होंने कहा, ''ब्रिटिश काल के सैकड़ों काले कानूनों को खत्म करना, लोकतंत्र के लिए एक नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून, नागरिकता संशोधन अधिनियम, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण... ऐसे अनगिनत काम हैं जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का परिणाम हैं।''

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं। उन्होंने कहा, ''यही कारण है कि पार्टी का स्थापना दिवस सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह हर कार्यकर्ता के लिए एक भावनात्मक अवसर है। यह दिन हमें देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का मौका देता है।''

Advertisement
×