Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एनसीसी के एक लाख कैडेट को मिलेगा एनडीआरफ की तरह प्रशिक्षण

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शनिवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए एक लाख कैडेट को प्रशिक्षित करने की योजना बना बनाई जा रही है। वत्स ने कहा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
New Delhi: NCC cadets during Republic Day parade rehearsals at Cariappa Parade Ground, in New Delhi, Saturday, Jan. 3, 2026. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI01_03_2026_000085A)
Advertisement

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शनिवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए एक लाख कैडेट को प्रशिक्षित करने की योजना बना बनाई जा रही है। वत्स ने कहा कि इन कैडेट को ‘युवा आपदा मित्र' के रूप में जाना जाएगा, उन्हें प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय डाटाबेस से जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश उनकी सेवाओं का उपयोग कर सके।
Advertisement

उन्होंने बताया कि एनसीसी ने देशभर में चार से पांच केंद्र स्थापित करने पर भी काम शुरू कर दिया है, जहां चयनित कैडेट को ड्रोन और ‘काउंटर-ड्रोन' से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, 10,000 कैडेट को ‘साइबर योद्धा' के रूप में तैयार करने की योजना पर भी काम जारी है। वत्स ने यह घोषणा भी की कि एनसीसी के इतिहास में वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में इसके परेड और दल कमांडर तलवार लेकर मार्च करेंगे। फोटो : प्रेट्र

Advertisement

Advertisement
×