Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

J&K News: कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता, उमर अब्दुल्ला का ऐलान

J&K News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले में एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

J&K News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले में एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह राशि जिला प्रशासन द्वारा घोषित छह-छह लाख रुपये की तत्काल सहायता के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मुख्यमंत्री ने कुलगाम में दो मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।''

Advertisement

पोस्ट में कहा गया है, ''उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह राशि जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली छह-छह लाख रुपये की तत्काल सहायता के अतिरिक्त होगी।''

Advertisement

अब्दुल्ला ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम एक ईंट-भट्ठे पर हुए आतंकवादी हमले में दीपक रात्रे और बोपिंदर नामक श्रमिकों की मौत हो गयी। दोनों 20 से 30 वर्ष की आयु के थे।

अधिकारियों ने बताया कि दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बोपिंदर को पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), अनंतनाग ले जाया गया। बाद में उन्हें शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान, सौरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement
×