Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ODI Series: हार्दिक-पंत को किया गया नजरअंदाज, इन 2 खिलाड़ियों की हुई टीम इंडिया में एंट्री

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब के युवा हरफनमौला नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय शृंखला के लिए भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है। अनुभवी हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत अलग-अलग कारणों से टीम में जगह नहीं बना सके। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज के इस दौरे का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 टीम में मुख्य रूप से एशियाई खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ी शामिल होंगे। यश ठाकुर और विपराज निगम की जगह मयंक यादव और प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक के 20 सितंबर को फिट घोषित किए जाने की संभावना है, लेकिन राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें तभी टीम में चुनेगी जब वह भारत 'ए' के लिए 10 ओवर गेंदबाजी करके अपनी फिटनेस साबित कर देंगे। चयन समिति ने नितीश कुमार रेड्डी को एशियाई खेलों की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है तो वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

Advertisement

धीर को घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किए गए प्रभावी प्रदर्शन का इनाम मिला है। दूसरी ओर नबी ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए दमदार प्रदर्शन कर पहली बार राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम में जगह बनाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह शृंखला चयनकर्ताओं को नए खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों को परखने का मौका देगी। जडेजा की वापसी से टीम में अनुभव का भी इजाफा होगा।

Advertisement

भारत की एकदिवसीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

Advertisement
×