Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों पर मचा बवाल, मेटा के जवाब के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

मेटा के बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े विज्ञापनों पर जवाब की समीक्षा कर रही सरकार: आईटी सचिव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) से जुड़े विज्ञापनों को लेकर जारी सरकारी नोटिस पर मेटा का जवाब मिल गया है। मंत्रालय फिलहाल इसकी समीक्षा कर रहा है और जांच के बाद इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पिछले दिनों मेटा को नोटिस जारी कर इंस्टाग्राम पर सशुल्क विज्ञापनों के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले सभी विज्ञापनों और सामग्रियों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही, कंपनी से एक निश्चित समयसीमा के भीतर इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस जारी होने के कुछ दिनों बाद मेटा ने अपने ऐप पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी थी।

Advertisement

कंपनी ने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित पहचान प्रणाली और बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा था कि वह युवाओं को सुरक्षित रखने और विज्ञापन समीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी एवं संसाधनों में निवेश जारी रखेगी। कृष्णन ने कहा कि मेटा का जवाब सरकार को मिल गया है।

Advertisement

बाल यौन शोषण सामग्री के संबंध में हमने मेटा को नोटिस जारी किया था और उसका जवाब मिल गया है। फिलहाल इसकी समीक्षा की जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मेटा का जवाब शनिवार को मिला, जो जवाब देने की अंतिम तारीख थी। जवाब की जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×