Nuh Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने टकराई पिकअप, दो युवकों की मौत
Nuh Road Accident: पिनंगवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Nuh Road Accident: नूंह जिले के पिनंगवा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। सुबह करीब 4:30 बजे गांव झिमरावट मरोड़ा के पास पिलर नंबर 50. के निकट यह हादसा हुआ।
आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही पिकअप गाड़ी उससे टकरा गई। पिकअप में सवार दो लोगों की चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सोराज कीर पुत्र रामजी लाल, (उम्र 38 वर्ष) और हेमराज मेहरा पुत्र रामफुल मेहरा (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों टोंक जिले राजस्थान के मोहल्ला छावनी निवासी थे।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शवों को गांव मरोड़ा के पास से निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। पिनंगवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

