Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘सब चंगा सी’ नहीं, ‘सब महंगा सी’... WPI महंगाई करीब 10% के आसपास, कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

प्रधानमंत्री कहते हैं 'सब चंगा सी', असल में 'सब महंगा सी' है: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

WPI Inflation : कांग्रेस ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह ''सब चंगा सी'' कहते आ रहे हैं, लेकिन असल में ''सब महंगा सी'' है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगातार चार महीने से डब्ल्यूपीआई महंगाई करीब 10 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से करोड़ों परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी' (सीएमआईई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महंगाई को समायोजित करने के बाद मजदूरी में भी लगातार गिरावट आई है और अप्रैल से इसमें 5.7 प्रतिशत की कमी हुई है।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण भारत में स्थिति और गंभीर है, जहां वास्तविक मजदूरी में नौ प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण मजदूरी में नाममात्र के स्तर पर भी गिरावट दर्ज की गई है। नाममात्र स्तर (नॉमिनल टर्म्स) का अर्थ है बिना महंगाई को जोड़े, हाथ में मिलने वाली सीधी नकदी। रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री कहते रहते हैं कि सब चंगा सी, लेकिन असल में सब महंगा सी है।''

Advertisement

Advertisement
×