Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सभी जवान बूट नहीं पहनतें... लाल किला धमाके के बाद 'डॉनी' ने किया ऐसा काम, अब सेना प्रमुख देंगे खास सम्मान

विस्फोटक तलाशने वाले श्वान डॉनी को सेना प्रमुख का प्रशंसा पत्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Army : साल 2025 में लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके के बाद विस्फोटकों की तलाश में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के छह साल के श्वान डॉनी को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेना प्रमुख के प्रशंसा पत्र के लिए चुना गया है।

नर लैब्राडोर डॉनी को फरवरी 2022 में 'ब्लैक कैट' कमांडो बल की के-9 (श्वान) इकाई में शामिल किया गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि डॉनी को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। पिछले वर्ष 10 नवंबर को 17वीं सदी के मुगलकालीन स्मारक लाल किला के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

कई अन्य घायल हुए थे। एनएसजी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि डॉनी को 10-11 नवंबर, 2025 को लाल किला क्षेत्र में तैनात किया गया था। उसने वाहन से किए गए आईईडी (वीबीआईईडी) विस्फोट से प्रभावित घटनास्थल को विस्फोटकों से मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

इसके बाद 12 नवंबर को डॉनी ने एक ऐसे वाहन की भी तलाशी ली, जिस पर लाल किला विस्फोट से जुड़े विस्फोटक ले जाए जाने का संदेह था। एनएसजी के अनुसार, यह वाहन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित खंदावली में खड़ा था, जहां डॉनी ने एक बार फिर विस्फोटकों की मौजूदगी की पुष्टि की। एनएसजी ने कहा कि डॉनी को ''असाधारण तकनीकी दक्षता, विश्वसनीयता और अभियान में प्रदर्शन'' के लिए सम्मानित किया गया है।

Advertisement
×