Noida Road Accident: अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक का माहौल
Noida Road Accident: थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और उनकी मृत्यु हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना...
Noida Road Accident: थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और उनकी मृत्यु हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरिहंत अंबर सोसाइटी के निवासी विकास चावला शनिवार देर रात अपनी मोटरसाइकिल से सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि चावला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर मृतक के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
वहीं सोसायटी के कुछ निवासियों का आरोप है कि चावला जब बाइक से जा रहे थे, तभी एक फ्लैट के छज्जे का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया और वह चोटिल हो गए, वहीं उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई।
