Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Noida Road Accident: एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बनी जानलेवा, बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा युवक, मौत

Noida Road Accident: थाना दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे परसोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे लहूलुहान अवस्था में दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Noida Road Accident: थाना दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे परसोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे लहूलुहान अवस्था में दबा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विसाहढा रोड स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो युवक मृत मिला।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव (28) निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे युवक बाइक के नीचे दब गया। गंभीर चोट लगने और भारी मोटरसाइकिल के नीचे दबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बुलेट के गर्म साइलेंसर से युवक झुलस भी गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Advertisement
×