Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Noida Road Accident: बी-टेक छात्र समेत चार लोगों की सड़क हादसों में दर्दनाक मौत, जांच जारी

Noida Road Accident: नोएडा में विभिन्न जगहों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सुबह डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Noida Road Accident: नोएडा में विभिन्न जगहों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सुबह डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

भड़ाना ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हिमांशु (21) के रूप में हुई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि हिमांशु गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सुरजीत (26) गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पुष्पेंद्र (43) की मौत हो गई है।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहुल शर्मा की मौत हो गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Advertisement
×