Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Noida EV Charging Fire : नोएडा में बड़ा अग्निकांड... इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते वक्त लगी आग, 50 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

नोएडा में ई-वाहन चार्ज करने के दौरान इमारत में आग लगी, दो लोगों की मौत; मकान मालिक गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Noida EV Charging Fire : नोएडा के मामूरा गांव में बुधवार दोपहर को एक इमारत के भूतल में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के दौरान आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेज- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर-2 में बुधवार दोपहर एक मकान के भूतल पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के दौरान अचानक चिंगारी निकली। इस घटना में उक्त ई-वाहन और आसपास खड़े अन्य वाहनों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

Advertisement

चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और आग बुझाने के उपकरण के साथ दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और उक्त परिसर में रहने वाले 50 से अधिक लोगों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Advertisement

उन्होंने बताया कि धुएं के कारण मूर्छित हुई एक महिला और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

Advertisement
×