नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मुझसे अधिक हकदार कोई नहीं : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा करते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इतिहास में उनसे अधिक हकदार कोई नहीं है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा करते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इतिहास में उनसे अधिक हकदार कोई नहीं है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। वेनेजुएला के तेल भंडारों पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रंप ने फिर दावा किया कि पिछले साल मई में हुए भारत-पाक संघर्ष के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे। ट्रंप ने वेनेजुएला में निवेश करने वाली तेल कंपनियों के अधिकारियों को ‘पूर्ण सुरक्षा’ का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘आप बिल्कुल सुरक्षित हैं। हमारी विशाल तेल कंपनियां कम से कम 100 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करेंगी, न कि सरकार का। उन्हें िसर्फ सरकारी संरक्षण की जरूरत है।’
भारत पहुंचे अमेरिकी राजदूत, बोले- आगे अपार अवसर
नयी दिल्ली : भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नयी दिल्ली पहुंचने पर सोशल मीडिया पर कहा, ‘भारत आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे दोनों देशों के लिए आगे अपार अवसर हैं।’ गोर (38) ने नवंबर के मध्य में भारत के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह व्हाइट हाउस के कार्मिक निदेशक के रूप में कार्यरत थे। गोर के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्रंप ने भरोसा जताया था कि वह भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद करेंगे।

