11 सितंबर को स्कूल जाने की जरूरत नहीं, दिल्ली में छुट्टी का आदेश जारी; पढ़ें वजह
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश
Advertisement
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। आधिकारिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई। 5 सितंबर को जारी परिपत्र में कहा गया कि यह अवकाश शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा।
इनमें सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

