Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एनआईटी हमीरपुर का 16वां दीक्षांत समारोह कल, 1,299 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

सांसद अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि, 93 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट दर एनआईटी का 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को संस्थान के विश्राम गृह में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हमीरपुर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी तथा डीन प्रो. सोमेश कुमार व प्रो. सिद्धार्थ। -निस
Advertisement

सांसद अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि, 93 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट दर

एनआईटी का 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को संस्थान के विश्राम गृह में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी तथा डीन प्रो. सोमेश कुमार व प्रो. सिद्धार्थ ने समारोह की विस्तृत जानकारी दी। यह दीक्षांत समारोह शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में विभिन्न कार्यक्रमों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्नातक विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगे। वहीं, डॉ. प्रमोद कुमार सत्यावली, निदेशक, रक्षा भू-सूचना अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीआरडीओ), चंडीगढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह के दौरान कुल 1,299 उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 900 स्नातक, 338 स्नातकोत्तर तथा 61 डॉक्टरेट उपाधियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए एक निदेशक पदक, 33 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक तथा 13 कांस्य पदक मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
×