Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nihang Police Talks: उत्तराखंड में जबरन प्रवेश करने वाले निहंग बातचीत के बाद लौटे वापस

Nihang Police Talks: देहरादून जिले की हिमाचल प्रदेश से सटी विकासनगर—कुल्हाल सीमा से उत्तराखंड में जबरन घुसे निहंग सिख पुलिस और प्रशासन से बातचीत के बाद वापस लौट गए लेकिन अब भी पुलिस एहतियातन सीमा पर हाई अलर्ट पर है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुवार, 25 जून, 2026 को देहरादून में हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर मोहाली से आ रहे निहंग सिखों के एक समूह को पुलिस ने रोका। फोटो: पीटीआई
Advertisement

Nihang Police Talks: देहरादून जिले की हिमाचल प्रदेश से सटी विकासनगर—कुल्हाल सीमा से उत्तराखंड में जबरन घुसे निहंग सिख पुलिस और प्रशासन से बातचीत के बाद वापस लौट गए लेकिन अब भी पुलिस एहतियातन सीमा पर हाई अलर्ट पर है।

देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि सीमा पर बृहस्पतिवार रात बन रही स्थिति का सौहार्दपूर्वक समाधान हो गया है और हालात नियंत्रण में है । उन्होंने कहा, 'निहंग साहिबान शांतिपूर्वक पांवटा साहिब लौट गए हैं । हालात अब नियंत्रण में हैं ।'

Advertisement

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कुल्हाल सीमा पर पुलिस के बंदोबस्त किए गए थे और काफी बड़ी संख्या में निहंगों ने हमारी बात मानते हुए पांवटा साहिब लौटना स्वीकार किया था । हालांकि, डोबाल ने कहा कि कुछ निहंग सीमा से देहरादून में दाखिल हो गए थे और उनकी एक—दो गाडियां रेसकोर्स इलाके तक पहुंची थीं।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'उनसे लंबी बात की गयी और उसके बाद वे भी वापस चले गए। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सौहार्दपूर्ण वातावरण आगे भी बना रहेगा।' इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुल्हाल सीमा पर पुलिस अब भी हाई अलर्ट पर है और इलाके में पूरी चौकसी बरती जा रही है।

पंजाब से निहंग सिखों के एक बड़े जत्थे ने बृहस्पतिवार को विकासनगर—कुल्हाल सीमा से उत्तराखंड में जबरन प्रवेश की कोशिश की थी जिनमें से कुछ अंदर भी दाखिल हो गए थे । पुलिस ने सीमा पर उन्हें रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाई हुई थी लेकिन अस्त्र—शस्त्रों से लैस निहंग बैरीकेडिंग पर चढ़ गए और उसे हटा दिया ।

मौके पर खड़ी कुछ गाड़ियों में भी निहंगों ने कथित तौर पर तोड़—फोड़ भी की और उनके कांच तोड़ डाले । एक वीडियो फुटेज में निहंग तलवार लहराते भी नजर आए और काफी देर अराजकता की स्थिति बनी रही । इसी दौरान, कुछ निहंग उत्तराखंड में प्रवेश कर गए और मौके पर तैनात पुलिस बेबस सी नजर आई ।

निहंगों को रोकने के लिए पुलिस शहर के विभिन्न चौराहों पर नाकेबंदी करती रही । हालांकि, निहंग विभिन्न संपर्क मार्गों से शहर के अंदर दाखिल होते हुए रेसकोर्स तक पहुंच गए । निहंग चमोली के कर्णप्रयाग में हुई घटना में गिरफ्तार अपने साथियों को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे ।

Advertisement
×