Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

New Year Bash : नववर्ष का जश्न पड़ा भारी, इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर जबरदस्त जाम

पर्यटक प्रतिष्ठित स्मारक के निकट समय बिताने के लिए सेंट्रल विस्टा पहुंचने लगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

New Year Bash : नववर्ष के दिन इंडिया गेट के आसपास और कर्तव्य पथ पर लोग बड़ी संख्या में परिवार और दोस्तों के साथ 2026 का जश्न मनाने के लिए पहुंचे, जिससे वहां भारी जाम लग गया व यातायात अवरुद्ध हो गया। सुबह से ही लोग अपने बच्चों के साथ, युवाओं के समूह और पर्यटक प्रतिष्ठित स्मारक के निकट समय बिताने के लिए सेंट्रल विस्टा पहुंचने लगे।

कई पर्यटक कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट के निकट रुके, जबकि कई अन्य लोग तस्वीरें खींच रहे थे और लॉन पर बैठकर नए साल के उत्सव का आनंद ले रहे थे। लोगों की भारी भीड़ के कारण आसपास की सड़कों पर जाम लग गया और मध्य दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया। एक व्यक्ति ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर अधिक भीड़ थी क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट और आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ थी क्योंकि कई लोग नववर्ष का जश्न मनाने के लिए इंडिया गेट की ओर जा रहे थे।

Advertisement

गुरुग्राम निवासी सुधीर ने बताया कि वह कुछ काम से केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के कारण उन्हें टिकट स्कैन कराने के लिए 10 मिनट से अधिक समय तक कतार में लगना पड़ा। मैं कुछ काम से यहां आया था, लेकिन स्टेशन पर इंडिया गेट की ओर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ थी। मुझे अंदर जाने में ही 10 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। अपने परिवार के साथ इंडिया गेट घूमने आए देवाशीष ने बताया कि इलाके में भारी भीड़ थी, हालांकि पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों के मौजूद होने के बावजूद आगंतुकों का उचित मार्गदर्शन किया गया और यातायात को नियंत्रित किया गया।

Advertisement

फातिमा नामक महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शाहदरा से आ रही थीं, लेकिन कश्मीरी गेट पर उन्हें अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ा। वहां बहुत भीड़ थी और भीड़ के कारण मुझे मेट्रो में चढ़ने के लिए 10 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने व लोगों और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इंडिया गेट क्षेत्र और उसके आसपास अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

हमने इंडिया गेट क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में कानून- व्यवस्था बनाए रखने और लोगों और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिसकर्मियों ने आगंतुकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़कों को सुरक्षित रूप से पार करने, वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर खड़ा करने और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है। हम सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

Advertisement
×