Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

भारत पर बड़ा दांव खेलेगा Netflix, PM मोदी से मुलाकात के बाद हुआ बड़ा ऐलान

नेटफ्लिक्स ने भारत की रचनात्मक पारिस्थितिकी में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मनोरंजन सामग्री मंच नेटफ्लिक्स ने अपनी विस्तार योजना के तहत भारत की रचनात्मक पारिस्थितिकी में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी टेड सारांडोस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कहानियों के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था में नेटफ्लिक्स की दीर्घकालिक भूमिका पर चर्चा हुई।

सारांडोस ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे समृद्ध कहानी कहने वाले देशों में से एक रहा है और पिछले एक दशक में भारतीय सामग्रियों ने वैश्विक दर्शकों तक मजबूत पहुंच बनाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब अगले दशक में भारत की नई पीढ़ी के कहानीकारों में निवेश को प्राथमिकता देगी। नेटफ्लिक्स ने 'नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव' के तहत भारतीय क्रिएटिव प्रतिभाओं के विकास के लिए बहु-चरणीय निवेश की योजना बनाई है। इसके तहत एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में कौशल विकास और अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

100 से ज्यादा स्थानों पर शूटिंग

कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी कर विजुअल इफेक्ट्स और मीडिया टेक्नोलॉजी से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित करने की भी घोषणा की। इसके अलावा 100 भारतीय छात्रों को विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

साथ ही, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ मिलकर नई नौकरियों के लिए प्रतिभा तैयार करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने कहा कि अब तक भारत में उसके लिए 200 से अधिक मौलिक परियोजनाएं तैयार की जा चुकी हैं और देश के 100 से ज्यादा स्थानों पर शूटिंग की गई है।

Advertisement
×