Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nepal Violence : सीमा से सटे नेपाली शहर बीरगंज में तनाव; सोशल मीडिया से भड़की हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध

नेपाल के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव के बीच निषेधाज्ञा लागू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nepal Violence : नेपाल के अधिकारियों ने सोमवार को भारत की सीमा से लगे बीरगंज के कुछ हिस्सों में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और झड़प होने की आशंकाओं के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी। यह कदम परसा जिले के बीरगंज शहर में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के एक दिन बाद उठाया गया है।

परसा जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने बीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों के लिए निषेधाज्ञा जारी की। यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे से लागू हो गए हैं और अगले आदेश तक लागू रहेंगे। परसा जिला कार्यालय के मुख्य अधिकारी भोला दहाल द्वारा हस्ताक्षरित एक नोटिस के अनुसार कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्धारित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Advertisement

नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र पूर्व में बस पार्क क्षेत्र से पश्चिम में सिरसिया ब्रिज तक और उत्तर में पावर हाउस चौक से दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×