Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

RE NEET-UG 2026 : नीट-यूजी 2026 पर वायरल वीडियो फर्जी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू

एनटीए ने कहा- कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा, आई4सी और जांच एजेंसियों की मदद से की जा रही कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पुनः आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। -पीटीआई
Advertisement

RE NEET-UG 2026 :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में किए गए दावे निराधार हैं और छात्रों तथा अभिभावकों को गुमराह करने के उद्देश्य से फैलाए जा रहे हैं। एनटीए ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने इस सामग्री को तैयार किया या प्रसारित किया है।

एनटीए ने रविवार को जारी बयान में कहा कि उसकी जानकारी में एक वीडियो आया है, जिसमें नीट-यूजी 2026 परीक्षा के संचालन को लेकर भ्रामक दावे किए गए हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा देशभर में व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।

Advertisement

भ्रामक जानकारी फैलाना गंभीर अपराध : एनटीए

एनटीए ने कहा कि झूठी और भ्रामक जानकारी तैयार कर उसे जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी गतिविधियां लाखों विद्यार्थियों में भ्रम और अनावश्यक चिंता पैदा कर सकती हैं। एजेंसी ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) तथा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे साझा करें। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल एनटीए की वेबसाइट और उसके अधिकृत सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

गौरतलब है कि नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस वर्ष परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए देशभर में व्यापक सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक प्रबंध किए गए थे। एनटीए ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
×