Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

22 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी, NTA ने किया ऐलान

NEET Re Exam Date: पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द हुई थी परीक्षा; सीबीआई जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NEET Re Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों के बीच बनी अनिश्चितता के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया है।

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पुनर्परीक्षा की तैयारियों और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (स्कूल शिक्षा) संजय कुमार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इस फैसले से 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी।

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने पहले ही संकेत दिया था कि पुनर्परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। अब एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर 21 जून को री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है।

इस बीच सीबीआई भी मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई ने पेपर लीक मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी NTA से जुड़े किसी भी व्यक्ति की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Advertisement
×