Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

NEET UG 2026 : नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, कुलकर्णी-वाघमारे 10 दिन की CBI हिरासत में

दौरान प्रश्नों के साथ-साथ विकल्प और सही उत्तर भी लिखवाए थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NEET UG 2026 : दिल्ली की एक अदालत ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित सरगना पी वी कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को शनिवार को 10 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के इस अनुरोध पर कुलकर्णी और वाघमारे को सीबीआई हिरासत में भेज दिया कि आगे की जांच के लिए दोनों को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर ले जाने की आवश्यकता है। बड़ी साजिश की पड़ताल की जानी है। विशेष लोक अभियोजक नीतू गुप्ता अदालत में सीबीआई की ओर से पेश हुईं और दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत की मांग की। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि कुलकर्णी विषय विशेषज्ञ था तथा 2026 के नीट यूजी प्रश्न पत्र को तैयार करने में शामिल था। सीबीआई ने कहा कि सह-आरोपी धनंजय लोखंडे ने मनीषा वाघमारे से लीक हुई सामग्री (प्रश्नपत्र) प्राप्त की थी।

Advertisement

ब्यूरो और आरोपियों के वकील की विस्तृत दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने दोनों को 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के अनुसार, कुलकर्णी एनटीए की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रसायन विज्ञान का व्याख्याता था और उसकी प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी। सीबीआई ने इससे पहले कहा था कि इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी ने वाघमारे की मदद से विद्यार्थियों को एकजुट किया था और पुणे में अपने आवास पर उनके लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित की थीं।

Advertisement

ब्यूरो ने आरोप लगाया था कि उसने इन विशेष कोचिंग कक्षाओं के दौरान प्रश्नों के साथ-साथ विकल्प और सही उत्तर भी लिखवाए थे। इस प्रकार लिखवाए गए प्रश्न विद्यार्थियों ने अपनी नोटबुक में हाथ से लिखे थे और तीन मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से बिल्कुल मेल खाते हैं।

Advertisement
×