Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

NCR News: गौतम बुद्ध नगर में स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

NCR News: केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविरों के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

NCR News: केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविरों के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन 14 जून से 21 जून तक किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके तहत 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला आदि आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा संस्थान आदि स्थानों पर विकसित भारत और उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद होगा। उन्होंने बताया कि साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले रोजगार के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा, जिसके तहत लोगों की स्वास्थ्य जांच सहित जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Advertisement
×