Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

NCR Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, नोएडा में 50 लाख से अधिक की साइबर ठगी

NCR Investment Fraud: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

NCR Investment Fraud: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-110 स्थित 'लोटस पनाश सोसाइटी' निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि दो जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश की जानकारी मिली।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें कुछ देर बाद जालसाजों ने संपर्क किया और उनकी बातों में आकर उन्होंने ऑनलाइन निवेश शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, जुलाई से 20 अगस्त तक उन्होंने साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में 50.42 लाख रुपये जमा कर दिए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि निवेश की रकम उन्हें एक ऐप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने 'टैक्स' के नाम पर और रकम जमा करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में जालसाजों ने व्यक्ति के भविष्य निधि (पीएफ) खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये।

सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव निवासी सुब्रत मंडल ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मई 2025 को पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि इसकी राशि तीन जून 2025 को उनके खाते में आ गई थी और उसी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से ऑनलाइन 50 हजार रुपये अंतरित कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं है और वह बैंक में यूपीआई का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बैंक खाते से लिंक नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
×