NCR Cyber Fraud: गौतमबुद्ध नगर में साइबर ठगी से हड़कंप, एक दिन में 30 मामले और दो करोड़ की ठगी
NCR Cyber Fraud: गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें पीड़ितों से कुल मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। अधिकारी के अनुसार, अधिकांश...
NCR Cyber Fraud: गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें पीड़ितों से कुल मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है।
अधिकारी के अनुसार, अधिकांश मामलों में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। इसके अलावा, मोबाइल फोन अपडेट कराने, बैंक केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) की प्रक्रिया पूरी कराने तथा क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर भी लोगों से ठगी की गई।
पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक साइबर अपराध से जुड़े 30 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा, ''इन सभी मामलों में पीड़ितों से कुल दो करोड़ 15 लाख 58 हजार रुपये की ठगी की गई है।'' गोयल ने बताया कि सभी शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

