Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

National Youth Day 2026 : PM मोदी बोले- देश का जेन जेड सृजनशीलता से भरा, सरकार को सामर्थ्य पर पूरा भरोसा

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

National Youth Day 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का ‘जेन जेड' सृजनात्मकता और ऊर्जा से भरा हुआ है। उसे जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है।

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के समापन समारोह में देश विदेश से आये युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बहुत कम समय में यह संवाद इतना बड़ा मंच बन गया है, जहां देश के विकास की दिशा तय करने में युवाओं की सीधी भागीदारी होती है। दुनिया के अनेक देशों में थिंकटैंक शब्द प्रचलित है। इसकी चर्चा होती है और इसका प्रभाव भी बहुत होता है। मैंने आज जो प्रेजेंटेशन देखें और जिस तरह से कड़ी प्रतिस्पर्धाओं के बाद आप यहां तक आए हैं, इसने दुनिया में अनोखे थिंकटैंक के रूप में जगह बनाई है।

Advertisement

जिन विषयों पर आपने चर्चा की है खासकर महिला नीति विकास और लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जैसे गंभीर विचारों पर प्रस्तुति प्रशंसनीय है। यह दिखाता है कि भारत में जेन जेड का मिजाज क्या है। भारत का जेन जेड कितनी सृजनात्मकता से भरा हुआ है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना के साथ जीने के लिए उनका जीवन प्रेरणास्पद है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है, कैसे हम राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना के साथ अपना जीवन जियें। इस दिशा में स्वामी विवकानंद का जीवन हमारे लिए प्रेरक है। उनका स्मरण करते हुए हम हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं और इस दिन को भी विकसित भारत युवा संवाद के लिए चुना गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में उनकी सरकार ने स्टार्टअप व डिजिटल क्रांति के जरिए युवाओं के लिए असीम अवसर पैदा किए और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। हमें युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा है इसलिये हमने पिछली सरकारों से अलग राह चुनी, जिससे स्टार्टअप क्रांति ने गति पकड़ी। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी पहल की गई। ऐसे क्षेत्र जहां पहले सिर्फ सरकार की चलती थी, उन्हें युवा उद्यमियों के लिए खोला गया।

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद भारत के युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने का राष्ट्रीय मंच है। 9 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित इस संवाद में विभिन्न स्तर पर देश भर के 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय डिजिटल क्विज, निबंध लेखन और प्रदेश स्तरीय विजन प्रेजेंटेशन समेत तीन स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद तीन हजार युवा यहां पहुंचे।

Advertisement
×