Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nashik Road Accident : नासिक में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 मासूमों ने भी गंवाई जान

खुशी के माहौल से लौटते वक्त हुआ हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nashik Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां दिंडोरी तालुका के एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शिवाजी नगर इलाके में हुआ। दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव का दरगुड़े परिवार एक बैंकेट हॉल में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात जब परिवार के सदस्य कार से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी आयोजन स्थल के पास ही उनकी कार बेकाबू होकर कुएं में समा गई।

Advertisement

क्रेन और गोताखोरों की मदद से बाहर निकाली गई कार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि दो क्रेन और गोताखोरों की मदद से आधी रात के करीब कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement

मृतकों में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा और आशा अनिल दरगुड़े (32) के रूप में की है। हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि परिवार के 6 बच्चों की भी इसमें जान चली गई। इन बच्चों में 7 से 14 साल की उम्र की 5 लड़कियां और एक 11 साल का लड़का शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement
×