Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Namo Bharat Corridor : 'नमो भारत' से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया पीएम मोदी का आभार

'नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर' दिल्ली की रफ्तार में बदलाव लाएगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Namo Bharat Corridor : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाला 'नमो भारत' रैपिड रेल कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी की रफ्तार में बदलाव लाएगा और उन्होंने इस अमूल्य उपहार के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष दो खंडों का उद्घाटन करते हुए संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित किया।

जिन खंडों का उद्घाटन किया गया है, उनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर लंबा खंड शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या और आवागमन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए, यह परियोजना शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Advertisement

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि यह कॉरिडोर यात्रियों का समय और संसाधन बचाने में मदद करेगा और दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मेरठ तक फैला यह कॉरिडोर प्रतिदिन लाखों यात्रियों को तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम होने से यातायात की भीड़ कम होने और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement

गुप्ता ने परियोजना की सफलता को देश के बुनियादी ढांचे के विकास का एक प्रमुख उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर मजबूत होंगे और संतुलित क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। दिल्ली की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल शहरवासियों के लिए एक अमूल्य उपहार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक परिवर्तनकारी आधारभूत कदम साबित होगी।

Advertisement
×