Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'नागिन' फेम मौनी रॉय के साथ हरियाणा में हुई छेड़छाड़, बुजुर्गों ने फोटो खिंचवाने के बहाने कमर पर रखा हाथ

बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेत्री मौनी रॉय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि हरियाणा में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ बुजुर्ग पुरुषों ने उनके साथ बदसलूकी की। मौनी ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। 'नागिन' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों और 'गोल्ड' व 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों करनाल में मेरा एक कार्यक्रम था और वहां आए कुछ मेहमानों, खासकर दो बुजुर्ग पुरुषों के व्यवहार से मैं बेहद आहत हूं। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और मैं मंच की ओर बढ़ी, उन बुजुर्गों और उनके परिवार के सदस्यों (सभी पुरुष) ने फोटो खिंचवाने के बहाने मेरी कमर पर हाथ रख दिया। जब मैंने उनसे कहा कि 'सर, कृपया अपना हाथ हटा लीजिए', तो उन्हें मेरी यह बात पसंद नहीं आई।

Advertisement

करनाल की घटना के बारे में और जानकारी देते हुए मौनी ने बताया कि मंच पर पहुंचने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बुजुर्ग पुरुष गलत कोण से उनका वीडियो बना रहे थे और अपमानजनक इशारे कर रहे थे। जब मैंने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो वे मुझ पर गुलाब के फूल फेंकने लगे। मौनी ने बताया कि इस व्यवहार से परेशान होकर वह प्रस्तुति के दौरान ही मंच के निकास द्वार की ओर चली गईं, हालांकि वह तुरंत वापस लौटीं और अपनी प्रस्तुति पूरी की।

Advertisement

न तो परिवार के किसी सदस्य ने और न ही आयोजकों ने उन बुजुर्ग पुरुषों को वहां से हटाने की कोई कोशिश की। हम कलाकार हैं और अपनी कला के जरिए ईमानदारी से जीवनयापन करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं सोचती हूं कि अगर उन पुरुषों के दोस्त उनकी बहन-बेटियों के साथ ऐसा ही व्यवहार करें, तो वे क्या करेंगे? लानत है आप लोगों पर। अभिनेत्री ने अधिकारियों से उनके साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की।

Advertisement
×