Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Myanmar Citizens Arrested: बिहार के कटिहार स्टेशन पर चार म्यांमा नागरिक हिरासत में, जांच में जुटी एजेंसियां

Myanmar Citizens Arrested: बिहार के कटिहार जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वैध दस्तावेज नहीं होने पर म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में लिया है।  हिरासत में लिए गए लोगों में एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Myanmar Citizens Arrested: बिहार के कटिहार जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वैध दस्तावेज नहीं होने पर म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में लिया है।  हिरासत में लिए गए लोगों में एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। यह कार्रवाई रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर की गई।

आरपीएफ निरीक्षक विक्रम कुमार ने बताया कि कामाख्या-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12505) के स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध गतिविधियां देख चारों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वे वैध पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाणपत्र या अन्य कानूनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पूछताछ में चारों के म्यांमार मूल के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, जीआरपी ने इस मामले में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 21 तथा पासपोर्ट एक्ट, 1920 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तीनों नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विक्रम कुमार ने कहा कि आरपीएफ और जीआरपी इस बात की जांच कर रही हैं कि ये चारों विदेशी नागरिक कटिहार कैसे पहुंचे, उनका गंतव्य क्या था और उन्हें यहां लाने या यहां से ले जाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Advertisement
×