Muzaffarpur Murder Case: कई अपराधों में शामिल आरोपी मुजफ्फरपुर में गोली लगने से मौत के घाट
Muzaffarpur Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड...
Muzaffarpur Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
अधिकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड स्थित 'आइकॉन टावर्स अपार्टमेंट' के भूमिगत तल में हुई। मृतक की पहचान गोविंद शर्मा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर उसी अपार्टमेंट में किराये पर रहता था।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतिश कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, ''यह घटना रविवार रात करीब पौने 10 बजे से 10 बजे के बीच की है। उस समय शर्मा अपार्टमेंट के भूमिगत तल में मौजूद था। घटनास्थल से पांच कारतूस और छह खोखे बरामद किए गए हैं।''
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। मिश्रा ने कहा, ''शर्मा के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें दो हत्या के मामले भी शामिल हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का इस हत्या से कोई संबंध है या नहीं।''
