Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Muslim Issue Debate: अमेरिका में मुसलमानों को लेकर भागवत के दावे पर महबूबा ने उठाए सवाल, बताया खोखला

Muslim Issue Debate: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले ने अमेरिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती। फाइल फोटो
Advertisement

Muslim Issue Debate: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले ने अमेरिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस दावे को खोखला साबित कर दिया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदायों को भारत का अभिन्न हिस्सा करार दिया था।

महबूबा ने 'एक्स' पर कहा, ''अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह कहना कि मुस्लिम भारत का अभिन्न हिस्सा हैं, दिल्ली के एक पुलिस थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले के बाद फिर खोखला साबित होता है।''

Advertisement

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब यह मामला केवल कट्टरपंथी तत्वों द्वारा मुसलमानों को निशाना बनाए जाने तक सीमित नहीं रह गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''अब यह केवल उन कट्टरपंथियों की भीड़ हिंसा भर की बात नहीं है, जो गोहत्या के आरोपों को लेकर मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर देते हैं। यह उन लोगों के बारे में है जिन्हें नागरिकों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो कथित तौर पर अल्पसंख्यकों को पीटने, अपमानित करने और डराने के लिए अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।"

Advertisement
×