Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Murshidabad Accident : मुर्शिदाबाद में बस- ट्रक की टक्कर में 40 से अधिक घायल, ममता की रैली के बाद लौट रहे थे लोग

घायलों को पालसोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Murshidabad Accident : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर नबग्राम के पोमिया के पास उस समय हुई जब लोग भोलाडांगा मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक रैली में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

पास के शिबपुर टोल प्लाजा से एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को पालसोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उन्नत उपचार के लिए बरहामपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि तेज गति या लापरवाही के कारण यह टक्कर हुई।

Advertisement

Advertisement
×