Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Murder In Bihar : 15 मिनट की मॉक ड्रिल बनी मौत का कारण, कारोबारी की हत्या; अंधेरे में गोली मार गए बदमाश

घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Murder In Bihar : पटना में आयोजित ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ के दौरान एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। सुरक्षा तैयारियों की जांच के लिए 15 मिनट के लिए शहर की बत्तियां बंद की गई थीं। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान कारोबारी पिंटू उर्फ बड़का (25) के रूप में हुई है। पिंटू मुसल्लहपुर हाट के पीछे का रहने वाला था और मसालों का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ताक में बैठे थे। जैसे ही क्षेत्र अंधेरे में डूबा, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

Advertisement

अपराधियों ने पिंटू के सिर में एक गोली दाग दी। पिंटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास के दौरान वास्तविक सुरक्षा चुनौतियों को भी उजागर किया है।

Advertisement
×