Murder accused arrested: लापता युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Murder accused arrested: मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र से लापता युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बताया...
Murder accused arrested: मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र से लापता युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बताया कि 16 मई को किरोट गांव निवासी युवती के पिता ने टीपीनगर थाने में बेटी के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 17 मई को युवती का शव रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम उपसिया के जंगल से बरामद हुआ।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
उन्होंने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर टीपीनगर पुलिस ने आरोपी अंकुश कुमार (23) को कदम्बा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
