Municipal Elections : नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस, हुड्डा बोले- मेयर उम्मीदवार पर कल होगा फैसला
किसानों के मुद्दे पर गरजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा , सरकार पर साधा निशाना
Municipal Elections : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा आज पानीपत मे कांग्रेसी नेता करण सिंह कदियन के सेक्टर 18 सिथित आवास पर पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसानों की स्थिति पर चिंता जाहिर की। वही पांच कांग्रेसी विधायकों के सस्पेंशन वापसी की संभावना पर पूछे गए सवाल की जवाब में हुड्डा बोले कि मैं संभावनाओं का जवाब नहीं देता।
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेंगे। कल की बैठक में मेयर उम्मीदवार का फैसला कर दिया जाएगा। तीनों नगर निगम चुनाव शहरी क्षेत्र में है और शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है।
चार वोट रद्द होने पर उन नेता के खिलाफ कार्रवाई पर हुड्डा बोले ये उनकी गलती नहीं थी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। जिन विधायक ने धोखा दिया उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। करनाल से शाम हुए कुछ देर के लिए हुड्डा पानीपत रूके थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि वीरेंदर शाह मंडी प्रधान धर्मवीर मालिक, सरदार बलजीत आदि मौजूद रहे।

