Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mumbai Landslide: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, दो की मौत; 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका

चिराग नगर की गौसिया चाल में तड़के 3:48 बजे हादसा, NDRF और BMC की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। एक्स अकाउंट @ddsahyadrinews
Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना सामने आई। कुर्ला के चिराग नगर स्थित गौसिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन हुआ। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

बीएमसी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस, 108 एंबुलेंस, NDRF और वार्ड कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी शामिल हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बरामद किए गए दो शवों को भी नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement

बारिश के चलते हुआ भूस्खलन

DCP गणेश शिंदे ने बताया कि भारी बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस थाना क्षेत्र के अशोक इलाके में भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि घटना देर रात करीब 3 बजे की है और लगातार बारिश को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अलावा BMC, NDRF और अन्य बचाव दल तैनात हैं। मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका पहले जताई गई थी, जबकि बाद में बीएमसी ने यह संख्या 6-8 बताई। फिलहाल बचाव दल मलबा हटाकर लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
×