Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

MP Tiger Attack: बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ का हमला, महिला की मौत; बचाने पहुंचे चार लोग भी घायल

MP Tiger Attack: मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघ ने रविवार अलसुबह ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

MP Tiger Attack: मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघ ने रविवार अलसुबह ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अभयारण्य के पनपथा रेंज अंतर्गत पनपथा गांव में तड़के करीब 3 बजे हुई। बाघ के इस हमले में मारी गई महिला की पहचान पहलू पाल की पत्नी फूल बाई पाल (40) के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वनविभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट भी की। बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने  यह पुष्टि की कि ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों को घेर लिया है और कुछ के साथ मारपीट भी की गई।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि खेरवा टोला इलाके में हुए बाघ के इस हमले में दशइया पाल सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे निवासियों में गुस्सा है।

पुलिस ने बताया कि बाघ के बार-बार होने वाले हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एक महिला रेंजर अंजू वर्मा के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया।

Advertisement
×