Moradabad Gang Rape: 'मेरे दोस्त के घर आ जाओ...' पति के बुलावे पर पहुंची पत्नी, फिर हुआ हैरान करने वाला अपराध
Moradabad Gang Rape: मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र का मामला; पति, डॉक्टर दोस्त और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
Moradabad Gang Rape: पत्नी के फोन की घंटी बजी... फोन करने वाला पति था। पति ने पत्नी के कहा कि तुम जल्दी से मेरे दोस्त के घर पर आ जाओ। पति के कहने पर पत्नी वहां चली गई, लेकिन उसके साथ वहां जो हुआ उसने कल्पना भी नहीं की थी। पति के डॉक्टर दोस्त व उसके भाई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सर्जिकल चाकू से हमला कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गलशहीद क्षेत्र का है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति, एक डॉक्टर और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी गलशहीद क्षेत्र के एक युवक से हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त डॉ. गुफरान मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर धीमरी रोड स्थित एक दंत चिकित्सालय संचालित करता है।
महिला के अनुसार, एक जून की रात करीब आठ बजे उसके पति ने फोन कर उसे क्लीनिक के पास बुलाया। वहां से उसे एक मकान में ले जाया गया, जहां डॉ. गुफरान और उसके भाई फईम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
#SSP @moradabadpolice के निर्देशन मेंः-
थाना गलशहीद पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/B0Meh9rSLb
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) June 5, 2026
पीड़िता का आरोप है कि उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और रात करीब 12 बजे तक वह आरोपियों के कब्जे में रही। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने सर्जिकल चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई।
महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिवार के साथ पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति, डॉ. गुफरान और फईम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
