Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मूडीज का अनुमान- 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

बीमा क्षेत्र में तेजी की उम्मीद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र।
Advertisement
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। भारत के बीमा क्षेत्र पर जारी अपनी रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि उद्योग को प्रीमियम में निरंतर वृद्धि का लाभ मिलने की संभावना है, जो मजबूत आर्थिक विस्तार, बढ़ते डिजिटलीकरण, कर बदलावों और प्रमुख सरकारी स्वामित्व वाले बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों से प्रेरित होगी।

मूडीज ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जो पिछले वित्त वर्ष के 6.5 प्रतिशत से अधिक है। इससे औसत आय में वृद्धि होगी और बीमा की मांग को समर्थन मिलेगा।'

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत बढ़कर 11176 अमेरिकी डॉलर रही, जबकि कुल जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मूडीज के अनुसार, भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि से वित्त वर्ष 2025-26 के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में कुल बीमा प्रीमियम आय 17 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में 14 प्रतिशत और जीवन बीमा के नए कारोबार के प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में तेज रही, जब कुल प्रीमियम सात प्रतिशत बढ़कर 11.9 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि प्रीमियम आय में वृद्धि भारतीय उपभोक्ताओं में जोखिम के प्रति बढ़ती जागरूकता और देश की अर्थव्यवस्था के लगातार हो रहे डिजिटलीकरण को भी दर्शाती है। डिजिटलीकरण से बीमा उत्पादों का वितरण और बिक्री आसान होती है, जिससे वे अधिक सुलभ बनते हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारतीय बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने से उन्हें अतिरिक्त वित्तीय मजबूती मिलेगी।

Advertisement
×