Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Monsoon Session 2026: पीएम मोदी ने सांसदों से की सक्रिय भागीदारी की अपील, बोले- संसद और मानसून दोनों हों उत्पादक

Monsoon Session 2026: सत्र शुरू होने से पहले बोले प्रधानमंत्री- पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत ने 7.7% आर्थिक वृद्धि दर्ज की; हाइड्रोजन ट्रेन और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का भी किया जिक्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पत्रकारों से बातचीत करते पीएम मोदी। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Monsoon Session 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उम्मीद जताई कि संसद का मानसून सत्र और देश में मानसून दोनों ही उत्पादक साबित होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से सदन की कार्यवाही में पूरे मनोयोग से भाग लेने की अपील की।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से कुछ मिनट पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत के सामने बड़ी चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं, क्योंकि देश ईंधन के आयात पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट के बावजूद भारत ने 7.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement

मोदी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि मानसून और संसद का मानसून सत्र दोनों ही उत्पादक होंगे। मैं सभी सांसदों से अपील करता हूं कि वे मानसून सत्र की कार्यवाही में पूरे मनोयोग से भाग लें।''

Advertisement

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की सुधार संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने युवाओं में साहस पैदा किया है और उन्हें उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में देश ने अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में सिद्धियां प्राप्त कीं और देश को गौरवान्वित करने वाली सिद्धियों का सिलसिला जारी है । हाइड्रोजन ट्रेन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के वैज्ञानिक देश के लिए काम कर रहे हैं और 28 साल के युवाओं ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ दिया है।

Advertisement
×