Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Monsoon Alert : उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी; स्कूलों पर भी पड़ा असर

देहरादून सहित चार जिलों में सोमवार को बारिश का 'आरेंज अलर्ट'

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Monsoon Alert : उत्तराखंड के कई स्थानों पर रविवार को बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून सहित चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ 'आरेंज अलर्ट' तथा शेष जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और पर्याप्त एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Advertisement
×